एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाईटेड यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पोग्बा को मध्यांतर के बाद मैदान पर उतारा गया और उन्होंने दो मिनट के अंदर ही गोल दागकर अपना प्रभाव छोड़ा। इससे यूनाईटेड 2-1 के कुल अंतर से जीत दर्ज करके आगे बढ़ने में सफल रहा। इन दोनों टीमों के बीच पिछला मैच 1-1 से बराबर छूटा था।

खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाईटेड यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में

पोग्बा को मध्यांतर के बाद मैदान पर उतारा गया और उन्होंने दो मिनट के अंदर ही गोल दागकर अपना प्रभाव छोड़ा। इससे यूनाईटेड 2-1 के कुल अंतर से जीत दर्ज करके आगे बढ़ने में सफल रहा। इन दोनों टीमों के बीच पिछला मैच 1-1 से बराबर छूटा था।

एक अन्य मैच में मिसलाव ओर्सिच की हैट्रिक की मदद से दिनामो जगरेब ने टोटैनहैम को 3-0 से हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

आर्सनल दूसरे चरण के मैच में 1-0 से हारने के बावजूद ओलंपियाकोस को 3-2 के कुल स्कोर से हराकर आगे बढ़ने में सफल रहा।

अन्य मैचों में रोमा ने शख्तार डोनेस्क को 2-1 से हराया और 5-1 के कुल स्कोर से बड़ी जीत के साथ आगे कदम बढ़ाये। अजाक्स ने भी यंग ब्वायज को 5-0 से कुल स्कोर से करारी शिकस्त दी।

विल्लारीयाल ने डायनेमो कीव पर 2-0 से जबकि स्पेन की ही टीम ग्रेनाडा ने मोल्डे से 2-1 से हारने के बावजूद कुल स्कोर में 3-2 से जीत दर्ज हासिल करके अगले दौर में जगह पक्की की।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2021 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).