खेल की खबरें | मैनचेस्टर यूनाईटेड ने फिर पेरिस सेंट जर्मेन को हराया, बार्सीलोना भी जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रशफोर्ड के 87वें मिनट में दागे गोल की बदौलत यूनाईटेड ने मंगलवार को 2-1 से जीत दर्ज की।

रशफोर्ड के 87वें मिनट में दागे गोल की बदौलत यूनाईटेड ने मंगलवार को 2-1 से जीत दर्ज की।

यूनाईटेड की टीम 18 महीने पहले भी कई खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और पहले चरण में 0-2 की हार के बाद पेरिस सेंट जर्मेन से भिड़ने पहुंची थी और तब भी रशफोर्ड के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम 3-1 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी।

यह भी पढ़े | KXIP vs DC IPL Match 2020: शिखर धवन का शतक बेकार, किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया.

दूसरी तरफ लियोनल मेस्सी की बार्सीलोना की टीम और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की यूवेंटस की टीम ने शानदार शुरुआत की।

मेस्सी ने पेनल्टी पर गोल दागा जिससे हंगरी के फेरेंकवारोस के खिलाफ बार्सीलोना ने 5-1 की आसान जीत दर्ज की। बार्सीलोना की टीम यूरोप की इस शीर्ष क्लब प्रतियोगिता के पिछले सत्र के क्वार्टर फाइनल में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ 8-2 की करारी हार से उबरने की कोशिशों में जुटी है।

यह भी पढ़े | KXIP vs DC IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को दिया 165 रनों का लक्ष्य.

पिछले हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद रोनाल्डो इटली की चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन उनके विकल्प के तौर पर खेल रहे अल्वारो मोराता के दो गोल की बदौलत यूवेंटस ने डाइनेमो कीव को 2-0 से हराया।

इसके अलावा लाजियो, लेपजिग और क्लब ब्रूग ने भी जीत दर्ज की जबकि चेल्सी और सेविला का मुकाबला गोल रहित बराबरी पर छूटा। रेनेस और क्रेसनोडर ने भी 1-1 से ड्रॉ खेला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\