एजेंसी न्यूज

सलमान खान की फिल्म की टिकट खरीदने से इनकार करने पर व्यक्ति को चाकू मारा,लूटपाट की

राष्ट्रीय राजधानी में एक व्यक्ति को एक अन्य व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. व्यक्ति पर यह हमला अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’’ का टिकट खरीदने से मना करने पर किया गया है.

सलमान खान की फिल्म की टिकट खरीदने से इनकार करने पर व्यक्ति को चाकू मारा,लूटपाट की
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

नयी दिल्ली, 1 दिसम्बर : राष्ट्रीय राजधानी में एक व्यक्ति को एक अन्य व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. व्यक्ति पर यह हमला अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’’ का टिकट खरीदने से मना करने पर किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि आरोपी सैयद जियाउद्दीन (40) चांदनी महल का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से 27 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपी फिल्मों का शौकीन है और फिल्म देखना चाहता था लेकिन पैसे नहीं होने के कारण उसने व्यक्ति से उसके लिए टिकट खरीदने को कहा. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में मौत,चिकित्सक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार अजय सिनेमा हॉल के बाहर खड़ा था और टिकट खरीदने से इनकार करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से वार किया और उसका बटुआ लेकर फरार हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).