देश की खबरें | अंबाला अस्पताल में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंबाला शहर के एक अस्पताल परिसर में शनिवार को एक व्यक्ति की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अंबाला, 26 फरवरी अंबाला शहर के एक अस्पताल परिसर में शनिवार को एक व्यक्ति की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक अमन अंबाला छावनी क्षेत्र का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि आरोपी और अमन शनिवार की शाम किसी से मिलने अलग-अलग अस्पताल आए थे और अस्पताल के आईसीयू वार्ड के बाहर एक-दूसरे से उलझ पड़े।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित रूप से अमन पर कई गोलियां चलायीं, जिसके बाद उसे तत्काल अंबाला शहर के सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों का एक बोर्ड रविवार की सुबह पोस्टमार्टम करेगा।

घटना की सूचना पाकर बलदेव नगर थाने के एसएचओ गौरव पुनिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन वह आरोपी को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\