एजेंसी न्यूज

ग्रेटर नोएडा के सीआरपीएफ कैंप परिसर में दीवार कूदकर व्यक्ति घुसा, हुआ गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप परिसर में मंगलवार को एक व्यक्ति दीवार कूदकर घुस गया.

ग्रेटर नोएडा के सीआरपीएफ कैंप परिसर में दीवार कूदकर व्यक्ति घुसा, हुआ गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नोएडा (उप्र), 10 अगस्त : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप परिसर में मंगलवार को एक व्यक्ति दीवार कूदकर घुस गया. इसी बीच अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. ईकोटेक- 3 के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया की पकड़े गए आरोपी का नाम परगाना हेंब्रम है जो रामनगर, झारखंड का निवासी है. वह ग्रेटर नोएडा में मजदूरी करता है और परी चौक के पास किराए के मकान में रहता है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोमवार की रात सीआरपीएफ कैंप परिसर की दीवार कूदकर अंदर जा घुसा. इसी बीच वहां मौजूद जवानों ने उसे देख लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह भी पढ़ें : Mumbai Accident Video: बस का ब्रेक हुआ फेल, 4 लोगों को मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुए वीडियो

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अंदर घुसने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नशे में था. नशे में होने की वजह से वह दीवार कूदकर अंदर पहुंचा था. हालांकि, पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).