हिसार, चार जुलाई आदमपुर में खैरामपुर गांव के पास एक व्यक्ति की कार पानी के एक हौज में जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार की रात को हुई।
कोहली गांव का निवासी मदन लाल(25) कार चला रहा था कि अचानक उसने नियंत्रण खो दिया और कार पेड़ से टकराकर 10 फुट गहरे पानी के हौज में जा गिरी।
पुलिस ने बताया कि एक किसान ने सिंचाई के लिए हौज का निर्माण कराया था और रात में किसी को दुर्घटना का अंदाजा नहीं लगा।
ग्रामवासियों ने आज सुबह हौज में गाड़ी को देखा और क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि लाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
अभिषेक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY