Nagpur Shocker: पत्नी को डांटने पर शख्स ने की बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या, गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 25 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी पत्नी को डांटने पर अपने बड़े भाई की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को शहर के हिंगना इलाके में हुई.
नागपुर, 5 सितंबर : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 25 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी पत्नी को डांटने पर अपने बड़े भाई की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को शहर के हिंगना इलाके में हुई. उसने बताया कि गोविंद चौखे ने तीखी बहस होने के बाद अपने 36 वर्षीय भाई किसन पर हमला कर दिया. दोनों भाई, अपनी मां और अपने परिवारों के साथ एक ही घर में रहते थे.
हिंगना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भाइयों के बीच बहस तब शुरू हुई जब किसन ने गोविंद की पत्नी को किसी पारिवारिक मामले को लेकर कथित तौर पर डांट दिया. इस बात से गुस्से में आए गोविंद ने किसन के सीने और सिर पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.’’ यह भी पढ़ें : कोलकाता रेप केस पर बड़ा खुलासा, पुलिस ने डॉक्टर के माता-पिता को घूस देने की कोशिश की
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुरुआत में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि किसन की मौत चोट लगने के कारण हुई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोविंद से पूछताछ की और उसने अपराध कबूल कर लिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

