एजेंसी न्यूज

Maharashtra: अकोला में भाजपा एमएलएसी से लूटपाट की कोशिश के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के अकोला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधानपरिषद सदस्य (एमएलसी) के साथ लूटपाट की कोशिश करने केआरोप में एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है.

Maharashtra: अकोला में भाजपा एमएलएसी से लूटपाट की कोशिश के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit IANS)

अकोला, 22 मई: महाराष्ट्र के अकोला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधानपरिषद सदस्य (एमएलसी) के साथ लूटपाट की कोशिश करने के आरोप में एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे जब अकोला-वाशिम-बुढाना स्थानीय स्वशासन निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा एमएलसी वसंत खंडेलवाल कार से घर जा रहे थे तब उनके साथ यह वारदात हुई. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: इटावा से उत्तराखंड में कछुओं की तस्करी का प्रयास करते हुए, तीन गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि जब ऑटो रिक्शा चालक ने खंडेलवाल की कार को रोका तब उनके पास नकद था. खंडेलवाल की जेवरात की दुकान है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने सड़क के बीचोंबीच ऑटो रिक्शा रोक दी और इसे हटाने से मना कर दिया जिसके बाद खंडेलवाल से उसकी बहस होने लगी और उसने भाजपा नेता का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की.

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और फिर आरोपी मोबाइल छोड़कर मौके से भाग गया लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 341 (गलत तरीके से रोकना), 393 (लूट की कोशिश) तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2023 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).