देश की खबरें | दिल्ली के मयूर विहार में पुरुष व महिला ने खुदकुशी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक पुरुष और महिला ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली।
नयी दिल्ली, 16 जून पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक पुरुष और महिला ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली।
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जांच में पता चला कि दोनों प्रेम संबंध में थे लेकिन महिला की छह महीने पहले किसी और से शादी हो गई थी।
यह भी पढ़े | बिहार: एसएसपी आवास पर तैनात पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
उन्होंने बताया कि गाजीपुर थाने को सोमवार शाम करीब सवा सात बजे सूचना मिली कि मयूर विहार के फेज तीन के सफेदा पार्क इलाके में एक पुरुष और एक महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। उनकी उम्र 20-25 साल के आसपास है।
यह भी पढ़े | Coronavirus in India: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर, रिकवरी रेट बढ़कर 52.47 फीसदी हुआ.
पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवारों को सौंपा जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)