देश की खबरें | ममता ने मेट्रो ट्रेन सेवाओं को जल्द से जल्द फिर शुरू करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता मेट्रो के अधिकारियों से ‘‘सीमित’’ तरीके से ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द फिर से शुरू करने का सोमवार को आग्रह किया।

कोलकाता, 29 जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता मेट्रो के अधिकारियों से ‘‘सीमित’’ तरीके से ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द फिर से शुरू करने का सोमवार को आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव जल्द ही इस मुद्दे पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से बात करेंगे।

यह भी पढ़े | भारत-चीन तनाव के बीच मोदी सरकार ने 59 चाइनीज ऐप्स पर लगाया बैन: 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बनर्जी ने कहा कि यदि संचालन सीमित तरीके से शुरू होता है, यानी केवल आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ले जाने के लिए, तो इससे शहर के एक-चौथाई यात्रियों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मेट्रो अधिकारियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द सेवाएं फिर से शुरू करें। मुझे पता है कि वे मुंबई में उपनगरीय ट्रेनों का संचालन कैसे कर रहे हैं (केवल आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के लिए)।’’

यह भी पढ़े | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने BSP चीफ मायावती को फिर बताया बीजेपी की प्रवक्ता, कहा- किसी पार्टी के साथ खड़े होने का कोई मतलब नहीं.

बनर्जी ने यहां राज्य सचिवालय में कहा, ‘‘हमने उनसे सभी के लिए इसे शुरू करने को कहा, लेकिन वे केवल आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों की मदद के लिए केवल सीमित सेवाओं को फिर से शुरू करने के पक्ष में है।’’

कोलकाता मेट्रो रेलवे के अधिकारी आपातकालीन सेवाओं में लगे लोगों की मदद करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने एक जुलाई से मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की इच्छा जताई थी, जिसको लेकर कोलकाता मेट्रो अधिकारियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच सोमवार को राज्य सचिवालय में बैठक हुई।

राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि सेवा शुरू होने के बाद ट्रेनों और स्टेशनों पर सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए भीड़ को नियंत्रित करना एक चुनौती होगी।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मेट्रो अधिकारियों ने राज्य सरकार को सूचित किया कि वह सीमित संख्या में ट्रेनों को चला सकती है। केवल आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरियों के मानदंडों को सुनिश्चित कर ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी जा सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\