एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोलकाता में फ्लाईओवर के पास लगी आग बुझाने का ममता बनर्जी ने किया निरीक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी कोलकाता में स्थित बागुईआटी इलाके में सोमवार को एक मुख्य सड़क पर एक फ्लाईओवर के पास पड़े कचरे में आग लग गई जिससे दो लावारिस कारें जलकर खाक हो गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोलकाता में फ्लाईओवर के पास लगी आग बुझाने का ममता बनर्जी ने किया निरीक्षण

कोलकाता, 12 अप्रैल पूर्वी कोलकाता में स्थित बागुईआटी इलाके में सोमवार को एक मुख्य सड़क पर एक फ्लाईओवर के पास पड़े कचरे में आग लग गई जिससे दो लावारिस कारें जलकर खाक हो गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि वीआईपी रोड पर यातायात गार्ड के कार्यालय के पास अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर आग लगी दिखाई दी जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने 20 मिनट में उसे बुझा दिया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दमदम क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद उस रास्ते से लौट रही थीं जब उन्होंने फ्लाईओवर पर अपनी कार रुकवाई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अपनी कार से व्हीलचेयर पर उतरीं और कुछ देर तक आग बुझाने के काम का जायजा लिया।

अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री ने अग्निशमन मुख्यालय को फोन भी किया। वह पांच मिनट तक घटनास्थल पर रुकी रहीं और फिर चली गईं।” पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण सिगरेट इत्यादि हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2021 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).