देश की खबरें | ममता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को सभी महिलाओं को बधाई दी और कहा कि समाज उनके योगदान के बिना उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता, जहां वह अब है।

कोलकाता, आठ मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को सभी महिलाओं को बधाई दी और कहा कि समाज उनके योगदान के बिना उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता, जहां वह अब है।

बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल महिलाओं के सशक्तीकरण और समाज में वृहद योगदान के लिए उनके अनुकूल परिस्थितियां पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुनियाभर की सभी महिलाओं को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई। आप सभी ने हमें गौरवान्वित किया है। आपके योगदान के बिना समाज उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता, जहां अब वह है।’’

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने महिलाओं और लड़कियों से अपना हक हासिल करने और अपनी उपलब्धियों पर गौरवान्वित होने का आह्वान किया।

टीएमसी सांसद ने ट्वीट किया, ‘‘आपके पास, जो आप चाहती हैं, वह सब करने की शक्ति है, किसी को यह बताने का मौका न दीजिए।’’

उन्होंने सभी से दुनिया को हरेक व्यक्ति के लिए बेहतर स्थान बनाने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\