कोलंबो, 18 जून श्रीलंका के टी20 कप्तान लसिथ मलिंगा 22 जून से कैंडी में शुरू हो रहे टीम के दूसरे रिहायशी अभ्यास शिविर का हिस्सा नहीं होंगे । श्रीलंका की 24 सदस्यीय टीम का ऐलान गुरूवार को किया गया ।
कोचों और अन्य सहयोगी स्टाफ की छह सदस्यीय टीम पल्लेकेले स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ होगी ।
यह भी पढ़े | 18 जून 1983: कपिल देव ने कहा-175 रन की पारी ने टीम में जगाया था आत्मविश्वास.
टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने कहा ,‘‘ अगले शिविर की तैयारियां इस तरह से की गई है कि कोरोना वायरस महामारी के बाद श्रीलंका सबसे अच्छी तैयारी वाली अंतरराष्ट्रीय टीम हो और कभी भी खेलने के लिये तैयार रहे ।’’
टीम के सदस्य स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे । श्रीलंकाई टीम का इस महीने के आखिर में होने वाला भारत दौरा रद्द हो गया है । वहीं जुलाई में बांग्लादेश दौरा भी अनिश्चित है ।
यह भी पढ़े | Ayanti Reang Dead: त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग अपने घर में मृत मिली.
शिविर के लिये टीम :
दिमुथ करूणारत्ने, दिनेश चांदीमल, लाहिरू तिरिमन्ने, एंजेलो मैथ्यूज, तिसारा परेरा, धनुष्का गुणतिलका, कुसल जेनिथ परेरा, दिलरूवान परेरा, सुरंगा लकमल, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, दासुन शनाका, विश्वा फर्नांडो, कासुन रंजीता, लाहिरू कुमारा, नुवान प्रदीप, इसुरू उदाना, वानिंडु हसारनागा, लक्षाण संदाकन, लसिथ ई , ओशाडा फर्नांडो, अविष्का फर्नाडो, कुसल मेंडिस और भानुका राजपक्षा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY