देश की खबरें | मालदा में चोरी के शक में निर्वस्त्र कर पिटाईः पीड़ित महिलाओं के परिजनों से मिली एनसीडब्लू प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पिछले महीने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में चोरी के शक में निर्वस्त्र कर पीटी गई दो महिलाओं के परिवार से मंगलवार को यहां मुलाकात की।

मालदा, एक अगस्त राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पिछले महीने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में चोरी के शक में निर्वस्त्र कर पीटी गई दो महिलाओं के परिवार से मंगलवार को यहां मुलाकात की।

शर्मा ने कहा कि एनसीडब्ल्यू वकीलों से सलाह-मशविरा करेगा और इस संबंध में अदालत जा सकता है।

उन्होंने मालदा जिले के मानिकचक में संवाददाताओं से कहा, ''जिन दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटा गया उन्हें फिर से अन्यायपूर्वक छह दिनों तक जेल में रखा गया।''

उत्पीड़न के बाद दोनों महिलाओं को पुलिस ने कुछ दिन पहले भीड़ द्वारा एक स्थानीय पुलिस चौकी पर हमले के संबंध में गिरफ्तार किया था। उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

शर्मा ने कहा, ''हम जिला पुलिस से यह जानना चाहते हैं कि उन्हें (महिलाओं को) छह दिनों तक जेल में क्यों रखा गया था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।''

घटना से जुड़े एक वीडियो में यह सामने आया था कि भीड़, जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं, दो महिलाओं को पीट रही हैं। यह वीडियो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर साझा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\