मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में भारतीय मूल के मलेशियाई व्यक्ति को दी गई फांसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में दोषी ठहराए गए भारतीय मूल के मलेशियाई व्यक्ति नागेंद्रन धर्मलिंगम को बुधवार को सिंगापुर में फांसी दे दी गई। उनके परिवार ने मीडिया को यह जानकारी दी।

ड्रग्स (Photo Credits: ANI)

सिंगापुर, 27 अप्रैल : मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में दोषी ठहराए गए भारतीय मूल के मलेशियाई व्यक्ति नागेंद्रन धर्मलिंगम को बुधवार को सिंगापुर में फांसी दे दी गई. उनके परिवार ने मीडिया को यह जानकारी दी. कहा जाता है कि धर्मलिंगम मानसिक रूप से अस्वस्थ था. सजा के संबंध में धर्मलिंगम की मां की एक अपील मंगलवार को ‘कोर्ट ऑफ अपील’ ने खारिज कर दी थी.

‘बर्नामा न्यूज एजेंसी’ ने धर्मलिंगम के भाई नवीन कुमार के हवाले से कहा कि धर्मलिंगम (34) को बुधवार सुबह फांसी दे दी गयी और उनका शव इपोह ले जाया जाएगा. धर्मलिंगम को मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में 2010 में दोषी ठहराया गया था और उसने सजा से बचने के सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर लिया था. उसे पिछले साल 10 नवंबर को फांसी दिए जानी थी, लेकिन उसने इसके खिलाफ याचिका दायर कर दी थी. यह भी पढ़ें : Haryana: दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे सोनीपत सहित हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पेयजल के लिए पहल

धर्मलिंगम को 2009 में 42.72 ग्राम हेरोइन आयात करने के मामले में नवंबर 2010 में दोषी ठहराया गया था और मौत की सजा सुनाई गई थी. वह सिंगापुर में प्रवेश करते समय ‘वुडलैंड्स चेकपॉइंट’ (प्रायद्वीपीय मलेशिया के साथ एक कॉजवे लिंक) पर पकड़ा गया था, उसकी जांघ पर नशीले पदार्थों के बंडल बंधे थे. उत्तरी मलेशिया से सिंगापुर आई धर्मलिंगम की मां ने अपने बेटे को बचाने की आखिरी कोशिश करते हुए अदालत का रुख किया था, लेकिन मंगलवार को ‘कोर्ट ऑफ अपील’ ने उनका आवेदन खारिज कर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट