देश की खबरें | मलेरिया की चपेट में आई अभिनेत्री कृति खरबंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री कति खरबंदा ने शुक्रवार को खुद के मलेरिया से पीड़ित होने की जानकारी देते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह नवंबर अभिनेत्री कति खरबंदा ने शुक्रवार को खुद के मलेरिया से पीड़ित होने की जानकारी देते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है।

29 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी पोस्ट कर बताया की उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है और वह जल्द ही फिर काम शुरू करने को लेकर आशान्वित हैं।

यह भी पढ़े | West Bengal: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर, दलित परिवार के यहां किया दोपहर का भोजन- देखें तस्वीरें.

उन्होंने कहा, “हैलो! यह मेरा मलेरिया वाला चेहरा है। यह बीमारी ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगी क्योंकि मुझे काम पर वापस जाना है।”

उन्होंने कहा, “जो लोग भी मुझे लेकर चिंतित हैं मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि आज मेरे स्वास्थ्य में सुधार है और मुझे उम्मीद है कि कल यह और बेहतर होगा।”

यह भी पढ़े | Thane: पत्नी का न्यूड वीडियो देख भड़का पति, पहले की हत्या और फिर थाने में किया समर्पण.

उन्होंने कहा कि 2020 ने उन्हें धैर्य रखना और खुद से प्यार करना सिखाया।

हाल ही में खरबंदा बीजॉय नांबियार की फिल्म ‘तैश’ में पुलकित सम्राट, जिम सरभ, हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख के साथ नजर आयी थीं।

यह फिल्म जी5 पर 29 अक्टूबर पर प्रसारित हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\