जरुरी जानकारी | मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हैदराबाद में आभूषण विनिर्माण सुविधा में परिचालन शुरू किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हैदराबाद, तेलंगाना में अपनी नई आभूषण विनिर्माण सुविधा में परिचालन शुरू कर दिया है।
नयी दिल्ली, तीन जुलाई मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हैदराबाद, तेलंगाना में अपनी नई आभूषण विनिर्माण सुविधा में परिचालन शुरू कर दिया है।
कंपनी के 13 देशों में 400 से अधिक शोरूम हैं।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि उसने हैदराबाद, तेलंगाना में अपनी तरह की सबसे बड़ी, पूरी तरह से एकीकृत आभूषण निर्माण इकाई शुरू की है।
यह सुविधा 3.45 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई है। यह भारत और जीसीसी देशों में समूह की 14 विनिर्माण इकाइयों में से सबसे बड़ी इकाई है।
इस इकाई की वार्षिक उत्पादन क्षमता 4.7 टन से अधिक स्वर्ण आभूषण और 1.8 लाख कैरेट हीरे के आभूषण की है। साथ ही इसकी वार्षिक स्वर्ण शोधन क्षमता 78 टन है।
वर्ष 1993 में स्थापित मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की सोने और हीरे के आभूषणों की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता क्रमशः 40.68 टन और 3.61 लाख कैरेट की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

