एजेंसी न्यूज

VIDEO: मुंबई की सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगी

मुंबई में शुक्रवार को सात मंजिला एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई. नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

VIDEO: मुंबई की सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगी
Credit-Pixabay

मुंबई, 6 सितंबर : मुंबई में शुक्रवार को सात मंजिला एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई. नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि लोअर परेल इलाके में कमला मिल परिसर की ‘टाइम्स टॉवर’ इमारत में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई. उन्होंने बताया कि दमकल विभाग ने इसे ‘स्तर-दो’ की आग घोषित किया है और आठ दमकल गाड़ियों एवं अन्य अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा है. यह भी पढ़ें : Ujjain Rape Case: उज्जैन में महिला को पहले जबरन शराब पिलाया फिर बलात्कार किया, वीडियो वायरल

उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).