देश की खबरें | महाराष्ट्र में बाढ़ से फसलों को हुआ बड़ा नुकसान; अब तक 48 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे, औरंगाबाद और कोंकण संभागों में पिछले तीनों में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के कारण कम से कम 48 लोगों की मौत हो गयी जबकि लाखों हेक्टयर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 16 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे, औरंगाबाद और कोंकण संभागों में पिछले तीनों में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ के कारण कम से कम 48 लोगों की मौत हो गयी जबकि लाखों हेक्टयर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे संभाग में 29, मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद संभाग में 16 और तटीय कोंकण में तीन लोगों की वर्षाजनित घटनाओं में मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | Video Of J&K Terrorist’s Surrender: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में अपनी सूझबूझ से आतंकी का कुछ यूं कराया सरेंडर, VIDEO देख आप भी करेंगे सलाम.

पुणे के संभागीय आयुक्त कार्यालय के अनुसार पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी वर्षा और बाढ़ से 3000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गये जबकि 40000 से अधिक को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ सोलापुर में 14, सांगली में छह, पुणे में सात और सतारा में दो व्यक्तियों की जान चली गयी जबकि पुणे में एक, सांगली में तीन और सोलापुर में चार लोग अब भी लापता है। ’’

उन्होंने बताया कि पुणे, सोलापुर, सतारा और सांगली जिलों में 87,000 हेक्टेयर में फैले गन्ना, सोयाबीन, सब्जियों, चावल, अनार और कपास जैसी फसलों को नुकसान हुआ है। उनके अनुसार सोलापुर, सांगली, सतारा और पुणे जिलों में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से 1021 मवेशी मर गये, कुल 3156 मकान क्षतिग्रस्त हो गए तथा 100 झुग्गियां नष्ट हा गयीं।

यह भी पढ़े | Gang Raped in Jharkhand: झारखंड में 7 दिनों के भीतर दूसरी नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या.

सोलापुर, सांगली, सतारा और पुणे जिलों में 10,349 से 40,036 अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

अधिकारी के अनुसार औरंगबाद क्षेत्र में सोयाबीन, बाजरा, कपास, केले, सूर्यमुखी आदि फसलें नष्ट हो गयी। कोंकण क्षेत्र में 326 मकान क्षतिग्रस्त हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\