एजेंसी न्यूज

महुआ मोइत्रा ने आचार समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए पांच नवंबर के बाद की तारीख मांगी

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य निशिकांत दुबे द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए ‘पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने’ से संबंधित आरोपों के मामले में लोकसभा की आचार समिति के समक्ष 31 अक्टूबर को उपस्थित नहीं हो सकेंगी और वह पांच नवंबर के बाद ही पेश होंगी.

महुआ मोइत्रा ने आचार समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए पांच नवंबर के बाद की तारीख मांगी
Mahua Moitra (Photo Credits: FB)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर : तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने शुक्रवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य निशिकांत दुबे द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए ‘पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने’ से संबंधित आरोपों के मामले में लोकसभा की आचार समिति के समक्ष 31 अक्टूबर को उपस्थित नहीं हो सकेंगी और वह पांच नवंबर के बाद ही पेश होंगी. महुआ ने इस संदर्भ में आचार समिति के प्रमुख और भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर को पत्र भी लिखा है.

उन्होंने सोनकर को लिखा पत्र साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आचार समिति के प्रमुख ने मुझे कल शाम सात बजकर 20 मिनट पर ईमेल के जरिए आधिकारिक पत्र भेजने से पहले लाइव टीवी पर मुझे 31 अक्टूबर को बुलाए जाने घोषणा की. सभी शिकायतें और हलफनामे भी मीडिया को जारी किए गए. मैं निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा हेने के तुरंत बाद समिति के समक्ष पेश होने के लिए उत्सुक हूं. अपने क्षेत्र में मेरे कार्यक्रम 4 नवंबर को समाप्त होंगे.’’ यह भी पढ़ें : हिमंत ने मोहम्मद अकबर के खिलाफ बयान का बचाव किया, कहा- कांग्रेस ने आयोग से जानकारी छुपायी

इस मामले के संदर्भ में वकील जय अनंत देहाद्रई और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बृहस्पतिवार को लोकसभा की आचार समिति के समक्ष पेश होकर अपने बयान दर्ज करवाए थे.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति ने इस मामले में आरोपों से घिरी महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).