जरुरी जानकारी | महिंद्रा की सितंबर में वाहन बिक्री 17 प्रतिशत घटी, ट्रैक्टर बिक्री 17 प्रतिशत बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा और महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री सितंबर में 17 प्रतिशत गिरकर 35,920 वाहन रही। वहीं कंपनी की ट्रैक्टर इकाई की बिक्री इस दौरान 17 प्रतिशत बढ़ी है।
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर महिंद्रा और महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री सितंबर में 17 प्रतिशत गिरकर 35,920 वाहन रही। वहीं कंपनी की ट्रैक्टर इकाई की बिक्री इस दौरान 17 प्रतिशत बढ़ी है।
पिछले साल कंपनी ने इसी माह में 43,343 वाहनों की बिक्री की थी।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.
कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि समीक्षावधि में उसकी घरेलू बिक्री 16 प्रतिशत गिरकर 34,351 वाहन रही। जबकि पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 40,692 वाहन बेचे थे।
इस दौरान कंपनी का निर्यात 41 प्रतिशत घटकर 1,569 वाहन रहा जो पिछले साल इसी माह में 2,651 वाहन था।
यह भी पढ़े | गूगल ने चुनिंदा बाजारों में पिक्सल5 और पिक्सल 4ए 5जी किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.
समीक्षावधि में कंपनी की यात्री वाहन बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 14,857 वाहन रही। जबकि वाणिज्यिक वाहन की बिक्री 18,907 इकाई रही।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (वाहन कारोबार) विजय राम नाकरा ने कहा कि कंपनी के यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में वृद्धि देखकर हम खुश हैं। सितंबर में वाहनों के लिए ग्राहकों की पूछताछ बढ़ी है। यहां तक कि बुकिंग स्तर में भी सुधार देखा गया।
इस बीच कंपनी की ट्रैक्टर इकाई ने जानकारी दी कि सितंबर में उसकी ट्रैक्टर कुल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 43,386 इकाई रही। पिछले साल इसी माह में कंपनी ने 37,011 ट्रैक्टर खरीदे थे।
इसमें कंपनी की घरेलू बिक्री 42,361 ट्रैक्टर रही जबकि कंपनी का निर्यात 1,025 इकाई रहा। यह पिछले सितंबर की बिक्री के मुकाबले क्रमश: 18 और छह प्रतिशत अकधि है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यख (कृषि उपकरण क्षेत्र) हेमंत सिक्का ने कहा, ‘‘मानसून अच्छा रहने के चलते खुदरा मांग बनी रही। खरीफ के बुवाई क्षेत्र में बढ़त और अहम फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर कर सरकार की सहायता का भी लाभ मिला।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

