एजेंसी न्यूज

Keshub Mahindra Dies: महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन

महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा का बृहस्पतिवार सुबह (12 अप्रैल, 2023) मुंबई में निधन हो गया. महिंद्रा परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि केशव महिंद्रा (99 वर्ष) ने आज सुबह घर पर ही अंतिम सांस ली. वह 1947 में कंपनी में शामिल हुए थे और 1963 में इसके चेयरमैन बन गए थे..

Keshub Mahindra Dies: महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन
केशब महिंद्रा

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल : महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा का बृहस्पतिवार सुबह (12 अप्रैल, 2023) मुंबई में निधन हो गया. महिंद्रा परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि केशव महिंद्रा (99 वर्ष) ने आज सुबह घर पर ही अंतिम सांस ली. वह 1947 में कंपनी में शामिल हुए थे और 1963 में इसके चेयरमैन बन गए थे..

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बयान में कहा कि भारतीय वाहन उद्योग ने अपने अग्रणी लोगों में से एक को आज खो दिया है. यह भी पढ़ें: पहली सूची जारी होने के बाद कर्नाटक भाजपा में बगावत, कांग्रेस ने दरवाजे खोले

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वाहन उद्योग की यात्रा के शुरुआती वर्षों में उनके नेतृत्व ने देश को वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में पहचान दिलाई. उनकी मदद से ही भारत वाहन क्षेत्र का विनिर्माण केंद्र बन सका.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).