जरुरी जानकारी | महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 12.74 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 12.74 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 24 जुलाई रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 12.74 करोड़ रुपये रहा।
बीते वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी को 4.27 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 206.7 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 110.05 करोड़ रुपये थी।
परिचालन आंकड़ों की बात करें तो महिंद्रा लाइफस्पेस ने आवासीय कारोबार खंड में 1,019 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल की। एकीकृत शहरों और औद्योगिक संकुल कारोबार में 76.1 करोड़ रुपये में 18.8 एकड़ भूमि पट्टे पर ली।
महिंद्रा समूह की रियल एस्टेट इकाई महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित कुमार सिन्हा ने कहा, ‘‘ हम अपने आवासीय कारोबार खंड में मजबूत गति देख रहे हैं...’’
महिंद्रा लाइफस्पेस की वर्तमान में सात भारतीय शहरों में 3.79 करोड़ वर्ग फुट की पूर्ण, निर्माणाधीन और आगामी आवासीय परियोजनाएं हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)