जरुरी जानकारी | महिला जनधन खाताधारकों को शुक्रवार से मिलने लगेगी 500 रुपये की अंतिम किस्त: वित्त मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिला जनधन बैंक खाताधारकों को सरकार की ओर से नकद सहायता की 500 रुपये की तीसरी और अंतिम किस्त शुक्रवार से मिलने लगेगी। वित्त मंत्रालय ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जून महिला जनधन बैंक खाताधारकों को सरकार की ओर से नकद सहायता की 500 रुपये की तीसरी और अंतिम किस्त शुक्रवार से मिलने लगेगी। वित्त मंत्रालय ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रधानमंत्री जन-धन योजना के महिला खाताधारकों को तीन महीने मासिक पांच-पांच सौ रुपये की नकद सहायता देने की 26 मार्च को घोषणा की थी। इसके तहत अप्रैल और मई की किस्तें पहले ही खाताधारकों के खाते में डाली जा चुकी हैं।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रधानमंत्री जन-धन योजना के महिला खाताधारकों को पांच सौ रुपये की तीसरी और अंतिम किस्त भेजी जा रही है। लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे पैसे निकालने के लिये तय समय के हिसाब से ही बैंक की शाखाएं और ग्राहक सेवा केंद्रों में जायें, ताकि भीड़ न लगे।’’

बैंक की शाखाओं में भीड़ के जमाव से बचने के लिये इस किस्त का हस्तांतरण अलग अलग चरणों में 5 दिन में किया जा रहा है। इससे लोगों के बीच परस्पर सुरक्षित दूरी का भी अनुपालन सुनिश्चित होगा।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

तय समय के हिसाब से जिन खाताधारकों की खाता संख्या का आखिरी अंक शून्य और एक है, उनके खाते में पांच जून को पैसे डाले जायेंगे। इसी तरह दो और तीन अंक वाले खाते में छह जून को, चार और पांच वाले खाते में आठ जून को, छह और सात वाले खाते में नौ जून को तथा आठ और नौ वाले खाते में 10 जून को पैसे डाले जायेंगे।

दस जून के बाद लाभार्थी किसी भी दिन अपनी सुविधा के हिसाब से पैसे निकाल सकते हैं।

विभाग ने वीडियो संदेश में लोगों को पैसे निकालने के लिये एटीएम, बैंक मित्र और ग्राहक सेवा केंद्रों का इस्तेमाल करने के लिये प्रोत्साहित किया।

संदेश में कहा गया, ‘‘यह ध्यान रखिये कि सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार अभी किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।’’

इसके अलावा संदेश में लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना खरीदने के लिये भी प्रोत्साहित किया। इन योजनाओं का प्रीमियम अप्रैल और मई के दौरान 20.05 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों को पहली किस्त के रूप में उनके खातों में 500 रुपये प्राप्त हुए। तीन जून तक इस योजना के तहत कुल 20,344 करोड़ रुपये वितरित किये जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\