Maharashtra: औरंगाबाद में महिला ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर की हत्या
महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में 22 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने दो नाबालिग बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
औरंगाबाद, 7 फरवरी : महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद शहर में 22 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने दो नाबालिग बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार तड़के सादात नगर इलाके में हुई. महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके ऐसा करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
पुलिस निरीक्षक प्रशांत पोतदार ने कहा कि महिला ने अपनी छह साल की बेटी और चार साल के बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि बच्चे सोमवार सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं आए, जिसके बाद महिला ने खुद कुछ रिश्तेदारों को फोन किया, जो बेसुध बच्चों को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. यह भी पढ़ें : Bihar: विवाह समारोह में नाच के दौरान चली गोली, इंजीनियर की मौत
पोतदार ने कहा कि पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार बच्चों की मौत गला घोंटने से हुई है. उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

