देश की खबरें | महाराष्ट्र: गोदाम में लगी आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के तितवाला में रविवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई जिससे उसमें रखी गई निर्माण सामग्री जल कर खाक हो गई।
ठाणे, 24 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के तितवाला में रविवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई जिससे उसमें रखी गई निर्माण सामग्री जल कर खाक हो गई।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि तड़के साढ़े तीन बजे पाटिलवाड़ी में स्थित एक गोदाम में आग लग गई।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने में लगभग आठ घंटे का समय लगा।
उन्होंने कहा, “गोदाम में रखी गई निर्माण सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई।”
आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

