Maharashtra: ठाणे में अज्ञात हमलावर ने कारोबारी को गोली मारकर घायल किया
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक अज्ञात हमलावर ने एक कारोबारी को गोली मार कर घायल कर दिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
ठाणे, 8 अक्टूबर : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक अज्ञात हमलावर ने एक कारोबारी को गोली मार कर घायल कर दिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. कपूरबावड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उक्त घटना शहर के मजीवाड़ा इलाके में शुक्रवार को रात करीब आठ बज कर 40 मिनट पर हुई.
उन्होंने बताया कि ‘स्टोन क्रशिंग’ का कारोबार करने वाले संदीप अडसुल (40) अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति पीड़ित के पास आया और उनपर बेहद करीब से गोली चला दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि गोली पीड़ित के कूल्हे पर लगी और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया. यह भी पढ़ें : Rajasthan: गहलोत संग अडानी की फोटो पर राहुल गांधी ने दी सफाई, कहा- राज्य में निवेश का प्रस्ताव कोई भी मुख्यमंत्री नहीं ठुकराएगा
अधिकारी ने बताया कि हमले का मकसद पैसों का लेन-देन हो सकता है. अधिकारी ने बताया कि अज्ञात हमलावर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), शस्त्र अधिनियम और बंबई पुलिस अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

