पालघर, 14 जुलाई महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई में दो लोगों की झरने में डूबने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया यह घटना चिंचोटी झरने पर हुई, जहां नाला सोपारा के छह लोगों का एक समूह पिकनिक मनाने गया था।
उन्होंने बताया रोहन राठौड़ (19) और रवि झा (18) झरना में तैरने गए थे लेकिन वे डूब गए।
स्थानीय दमकल कर्मी और नयगांव पुलिस थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाला।
इसी तरह की घटना में बृहस्पतिवार को भी 18 वर्षीय एक किशोर की चिंचोटी झरने में डूबने से मौत हो गई थी और उसका शव शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया।
अधिकारी ने बताया कि सुमित यादव अपने दोस्तों के साथ झरने में गया था।
इस बीच, जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी कर पिकनिक मनाने वालों को जलाशय में प्रवेश करने के प्रति आगाह किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY