Maharashtra: कल्याण में शराब के लिए व्यक्ति की हत्या करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र में ठाणे के कल्याण कस्बे में दो लोगों को 24 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
ठाणे, 18 सितंबर : महाराष्ट्र में ठाणे के कल्याण कस्बे में दो लोगों को 24 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है.
आरोपियों ने शराब देने से इनकार करने पर कथित रूप से उसकी पिटाई की थी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : Punjab Congress Crisis: इस्तीफा देंगे अमरिंदर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए चंडीगढ़ पहुंचे पर्यवेक्षक
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुनील गणेश चौधरी (27) और लुटो कटकुल महलहर (26) को अजय जाले रावत की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया.