देश की खबरें | महाराष्ट्र: सड़क हादसे में पूर्व विधायक समेत दो की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अकोला शहर में बृहस्पतिवार को एक पिकअप वाहन ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक पूर्व विधायक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अकोला, 13 फरवरी महाराष्ट्र के अकोला शहर में बृहस्पतिवार को एक पिकअप वाहन ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक पूर्व विधायक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व विधायक तुकाराम बिडकर (73) को दोपहर में दुर्घटना के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिकअप वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बिडकर 2004 से 2009 तक अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक रहे। वह जिले के मुर्तिजापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। उन्होंने विदर्भ विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "दुर्घटना दोपहर साढ़े तीन बजे अकोला के शिवनी इलाके में हुई, जब बिडकर दोपहिया वाहन पर पीछे बैठे थे। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोपहिया वाहन चला रहे राजदत्त मानकर (48) की भी दुर्घटना में मौत हो गई।"
उन्होंने बताया कि बिडकर शिवनी हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात के बाद घर लौट रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि अकोला में एमआईडीसी पुलिस ने आरोपी चालक मोहम्मद साहिल अब्दुल शाहिद (25) को गिरफ्तार कर लिया है।
बिडकर संत गाडगे महाराज के जीवन पर आधारित "देबू" नामक एक मराठी फिल्म के निर्माता भी थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

