देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 323 नए मामले आए, आठ और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 323 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,36,879 हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 16 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 323 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,36,879 हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण से आठ और लोगों के दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,831 हो गई है।
जिले में वर्तमान में कोविड-19 के 5,058 मरीजों का इलाज चल रहा है और 2,25,990 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर 95.40 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.46 प्रतिशत है। कुल मामलों के 2.14 प्रतिशत मरीज उपचाराधीन हैं।
यह भी पढ़े | Kerala Local Body Election Results: शुरुआती रुझानों में वाम दल आगे.
अधिकारी ने बताया कि कल्याण में अब तक कोविड-19 के 55,916 मामले आए हैं। ठाणे में 53,678 मामले, नवी मुंबई में 49,767 मामले और मीरा भायंदर में 24,914 मामले आए हैं।
उन्होंने बताया कि ठाणे शहर में संक्रमण से अब तक 1,275 लोगों की मौत हुई है, कल्याण में 1,083, नवी मुंबई में 1,019 और मीरा भायंदर में 774 लोगों की मौत हुई है।
पास के पालघर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के अब तक 43,679 मामले आए हैं और संक्रमण से 1,174 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)