एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : नौकरी के लिए हजारों आवेदकों के पहुंचने से मुंबई हवाई अड्डे के पास भगदड़ जैसी स्थिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई हवाई अड्डे में लोडर पद के लिए आवेदन देने हजारों की संख्या में उम्मीदवारों के पहुंचने से हवाई अड्डे के पास भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : नौकरी के लिए हजारों आवेदकों के पहुंचने से मुंबई हवाई अड्डे के पास भगदड़ जैसी स्थिति

मुंबई, 17 जुलाई मुंबई हवाई अड्डे में लोडर पद के लिए आवेदन देने हजारों की संख्या में उम्मीदवारों के पहुंचने से हवाई अड्डे के पास भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सहार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार की सुबह की है और जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर लोडर के पद के लिए रिक्ति के बारे में पता चलने पर नौकरी पाने के इच्छुक लोग अपने आवेदन और दस्तावेज लेकर सहार कार्गो कॉम्प्लेक्स के पास गेट नंबर पांच पर इकट्ठा हुए।

स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर आवेदकों से बायोडाटा, आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेज जमा कराकर जाने के लिए कहा गया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में हवाई अड्डे के अधिकारियों ने 200 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाने का फैसला किया।

ये सभी नए आवेदक हैं और अधिकतर ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है। अधिकारी ने बताया, ‘‘किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, बाद में स्थिति पर काबू पा लिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).