एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : सोलापुर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म, कई इलाकों में पारा 40 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कई इलाकों में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया तथा सोलापुर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : सोलापुर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म, कई इलाकों में पारा 40 के पार

मुंबई, 28 अप्रैल महाराष्ट्र के कई इलाकों में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया तथा सोलापुर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उच्च तापमान मुख्य रूप से राज्य के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में दर्ज किया गया।

विशेष रूप से, रविवार को रायगढ़, मुंबई उपनगर और ठाणे के लिए लू की चेतावनी जारी की गई थी।

कोलाबा वेधशाला (दक्षिण मुंबई) द्वारा सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री बढ़कर 27.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विभाग के अनुसार, सांताक्रूज़ वेधशाला (मुंबई उपनगर) ने अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।

इसने के अनुसार, पड़ोसी ठाणे में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिले जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया उनमें छत्रपति संभाजीनगर (40.7), जलगांव (42.2), नासिक (41.2), कोल्हापुर (40.2), नांदेड़ (42.4), पालघर (42), परभणी (42.8), सांगली (41) और सतारा (40.5) डिग्री सेल्सियस शामिल हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि इन सभी जिलों में तापमान या तो सामान्य के बराबर या सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).