एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: शिवसेना (उबाठा) सचिव संजय लाखे पाटिल ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) के सचिव संजय लाखे पाटिल ने रविवार को कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: शिवसेना (उबाठा) सचिव संजय लाखे पाटिल ने इस्तीफा दिया

छत्रपति संभाजीनगर, 22 जून शिवसेना (उबाठा) के सचिव संजय लाखे पाटिल ने रविवार को कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पाटिल, पिछले वर्ष महाराष्ट्र की जालना सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे।

लोकसभा चुनाव से करीब एक साल पहले पाटिल कांग्रेस से शिवसेना (उबाठा) में शामिल हुए थे।

पाटिल ने कहा कि उन्हें जालना से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने का वादा किया गया था लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया था कि सांगली के बदले जालना सीट हमारे पास रहेगी। लेकिन संजय राउत ने अपने एजेंडे के लिए ऐसा नहीं होने दिया।”

कांग्रेस के कल्याण काले ने जालना लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी।

उन्होंने विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे पर उनके विचारों को ‘हाईजैक’ करने और श्रेय लेने का भी आरोप लगाया।

पाटिल ने यह भी दावा किया कि दानवे ने उन्हें पार्टी में दरकिनार कर दिया।

टिप्पणी के लिए दानवे से संपर्क नहीं किया जा सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).