एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : अहमदनगर में सड़क दुर्घटना में सात की मौत, छह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शुक्रवार को एक ट्रक ने तिपहिया वाहन और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे पांच महिलाओं सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : अहमदनगर में सड़क दुर्घटना में सात की मौत, छह घायल

मुंबई, छह मई महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शुक्रवार को एक ट्रक ने तिपहिया वाहन और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे पांच महिलाओं सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मुंबई से करीब 240 किलोमीटर दूर कोपरगांव शहर थाना क्षेत्र के मसूदपुर फाटा के पास सुबह करीब आठ बजे हुई।

उन्होंने बताया कि पुणे की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और मोटरसाइकिल और फिर विपरीत दिशा से आ रहे तिपहिया वाहन में टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया, दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और तिपहिया वाहन में सवार छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य महिला यात्री ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से दो कॉलेज की छात्राएं हैं और दो पुरुष हैं।

ट्रक चालक दर्शन सिंह (42) को तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ कोपरगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).