देश की खबरें | महाराष्ट्र: नासिक में सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पुलिसकर्मी की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में बृहस्पतिवार को एक कार के खाई में गिरने के कारण 55 वर्षीय उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) की मौत हो गई।
मुंबई, 11 जून महाराष्ट्र के नासिक जिले में बृहस्पतिवार को एक कार के खाई में गिरने के कारण 55 वर्षीय उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार दोपहर को वडाला भोई गांव में तब हुई जब अमलनेर के एसडीपीओ राजेंद्र सासन नासिक की ओर जा रहे थे।
सासन का कार पर नियंत्रण नहीं रहा और गाड़ी 150 फुट गहरी खाई में गिर गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा कि मृतक जलगांव जिले में अमलनेर के एसडीपीओ के रूप में तैनात थे और दो दिन की छुट्टी पर थे।
उन्होंने कहा कि नासिक ग्रामीण के वडाला भोई पुलिस थाने में दुर्घटना के कारण मौत होने का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)