Palghar Shocker: स्कूल कैंपस में दरिंदगी! महाराष्ट्र के पालघर में चौकीदार ने दो छात्रों का किया यौन उत्पीड़न, ऐसे हुआ गिरफ्तार
महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार स्थित एक स्कूल के 53 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को दो छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि कथित घटनाएं 15 जून से 20 जून के बीच हुईं.
पालघर, 28 जुलाई : महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार स्थित एक स्कूल के 53 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को दो छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि कथित घटनाएं 15 जून से 20 जून के बीच हुईं.
अर्नाला पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, "स्कूल के प्रबंधक से शिकायत मिलने के बाद हमने चौकीदार रेमंड विल्सन डायस के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा पांच, आठ और 12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है." यह भी पढ़ें : Mumbai: विक्रोली में नशे की लत बनी मौत की वजह, छोटे भाई ने पीट-पीटकर की बड़े भाई की हत्या
पीड़ित 17 और 15 वर्ष के हैं और एक ही स्कूल के छात्र हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

