एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 7,074 नए मरीज आए, कुल मामले दो लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 7,074 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद शनिवार को कुल मामले दो लाख के पार चले गए।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 7,074 नए मरीज आए, कुल मामले दो लाख के पार

मुंबई, चार जुलाई महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 7,074 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद शनिवार को कुल मामले दो लाख के पार चले गए।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 295 मरीजों के दम तोड़ने की वजह से मृतकों का आंकड़ा 8,671 हो गया है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगालः उत्तरी बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 की पार्षद चंपा दास को अपराधियों ने मारी गोली: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वहीं 3,395 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद अब तक कुल 1,08,082 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

विभाग ने बताया कि 2,00,064 में से 83,311 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। वहीं 10,80,975 लोगों की जांच की गई है।

यह भी पढ़े | बिहार के CM नीतीश कुमार और उनके सचिवों की Covid-19 की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव.

राज्य में शुक्रवार को 6,364 और बृहस्पतिवार को 6,360 मामले सामने आए थे।

वहीं 295 मौतों में से 124 पिछले 48 घंटे में हुई हैं, जिनमें से 68 मुंबई में हुई हैं। शेष मौतों में 163 ठाणे जिले में पिछले तीन महीने में हुई हैं लेकिन इन्हें कोविड-19 के कारण हुई मौत के तौर पर शनिवार को दर्ज किया गया।

राज्य में लोगों के ठीक होने की दर 54.02 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 4.33 प्रतिशत है।

फिलहाल 5,96,038 लोग घरों में पृथकवास में हैं जबकि 41,566 लोगों को पृथकवास केंद्रों में रखा गया है।

नए मामलों में से मुंबई में 1,163, पुणे शहर में 1,120, औरंगाबाद में 147 मामले आए हैं।

मुंबई महानगर क्षेत्र में 4,045 नए मामले आए हैं, जिसके बाद क्षेत्र में कुल मामले 1,41,828 हो गए हैं। इस क्षेत्र में मुंबई भी आता है। इस क्षेत्र में अब तक 6,312 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में कुल मामले 83,237 हैं और 4,830 मरीजों की मौत हुई है।

ठाणे शहर और कल्याण डोम्बिवली पट्टी में क्रमशः 11,610 और 9,804 मामले आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).