देश की खबरें | महाराष्ट्र: औरंगाबाद में बुजुर्ग महिला को पुलिस ने परिवार से मिलवाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में दो महीने पहले एक महिला पारिवारिक विवाद की वजह से अपना घर छोड़कर बाहर निकल गई थीं और करीब 85 किलोमीटर दूर औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर तमाम परेशानियों के साथ रह रही थीं। पुलिस ने बजुर्ग महिला को अब उनके परिवार से मिलवा दिया।
औरंगाबाद, 10 फरवरी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में दो महीने पहले एक महिला पारिवारिक विवाद की वजह से अपना घर छोड़कर बाहर निकल गई थीं और करीब 85 किलोमीटर दूर औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर तमाम परेशानियों के साथ रह रही थीं। पुलिस ने बजुर्ग महिला को अब उनके परिवार से मिलवा दिया।
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को पुलिस के वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ ने सावित्रीबाई गाइकवाड़ को बुलढ़ाणा जिले के देउलगांव राजा गांव में परिवार से मिलने के लिए भेज दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त अशोक बंकर ने कहा, ‘‘पुलिस नियंत्रण कक्ष को पांच फरवरी को एक महिला के संबंध में जानकारी मिली थी। वह करीब 60 साल की थीं और औरंगाबाद की सड़कों पर भटक रही थीं। उन्हें कुछ राहगीर परेशान भी कर रहे थे।’’
अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग को कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने वहां से देखरेख केंद्र में भेज दिया। उन्होंने बताया कि महिला डरी हुई थीं और वह अपने नाम को छोड़कर कुछ भी जानकारी देने को तैयार नहीं थीं।
हालांकि जांच से पता चला कि गाइकवाड़ परिवार में कुछ चीजों को लेकर विवाद के बाद घर छोड़कर बाहर निकल गईं और औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर ही तब से रह रही थीं।
पुलिस किसी तरह से उनके बेटे का पता हासिल करने में सफल रही और उन्हें उनके परिवार से मिलवा दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2021 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

