ठाणे, 12 जून महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे मे यहां एक ट्रक के पहिए के नीचे आने से दोपहिया वाहन पर सवार एक महिला और एक पुलिस सिपाही की मौत हो गई। बुधवार को अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे वर्तक नगर इलाके में हुई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा से जुड़े सिपाही सुनील रावते (41), मीमा रामपुरकर (40) के साथ स्कूटर पर पीछे बैठे थे, तभी एक डंपर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के चलते दोनों गिर गए और ट्रक के पहियों के नीचे कुचल गए।
उन्होंने कहा कि दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जब यह दुर्घटना हुई तब कांस्टेबल अपने नए मकान के पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय जा रहे थे।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्तक नगर पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY