खेल की खबरें | महाराष्ट्र ओपन शतरंज: शीर्ष वरीय अमोनातोव ने बढ़त बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष वरीय तजाकिस्तान के ग्रैंडमास्टर फारूख अमोनातोव ने सोमवार को यहां नौवें दौर में रूस के बोरिस सावचेंको को हराकर 7.5 अंक के साथ पहले महाराष्ट्र अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में बढ़त हासिल कर ली।

पुणे, छह जून शीर्ष वरीय तजाकिस्तान के ग्रैंडमास्टर फारूख अमोनातोव ने सोमवार को यहां नौवें दौर में रूस के बोरिस सावचेंको को हराकर 7.5 अंक के साथ पहले महाराष्ट्र अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में बढ़त हासिल कर ली।

टूर्नामेंट में अब तक अजेय ग्रैंडमास्टर अमोनातोव (ईएलओ रेटिंग 2622) ने साथी ग्रैंडमास्टर सावचेंको को हराकर एकल बढ़त बनाई।

तीन ग्रैंडमास्टर अर्जुन कल्याण, दीप सेनगुप्ता और अलेक्सेज अलेक्सांद्रोव सात अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

कल्याण, सेनगुप्ता और अलेक्सांद्रोव ने नौवें दौर के अपने मुकाबलों में क्रमश: ग्रैंडमास्टर कार्तिक वेंकटरमन, मिहाइल निकिटेंको और वियतनाम के डुक होआ एनगुएन को हराया।

पांचवें दौर तक बढ़त बनाने वाले लुका पेइचाद्जे ने भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को हराया। पेइचाद्जे के 6.5 अंक हैं।

टूर्नामेंट में दो और दौर का खेल बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\