एजेंसी न्यूज

Maharashtra: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तर

मुंबई के उपनगरीय इलाके वर्सोवा में शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में उसने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

Maharashtra: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तर
शराब I प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo credits: Pixabay)

मुंबई के उपनगरीय इलाके वर्सोवा में शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. मुंबई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में उसने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार रात ‘सेवन बंगला’ इलाके में हुई और शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. वर्सोवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सूरज संजय झिंझोटिया के रूप में हुई.

झिंझोटिया ‘सेवन बंगला’ इलाके में अपने आवास के लिए जा रहा था. इसी दौरान रवि सिंह, जो पीड़ित को जानता था, ने उसे अपने सहयोगियों के साथ रोका और शराब के लिए पैसे मांगने लगा. इस पर पीड़ित और अन्य के बीच झगड़ा होने लगा. यह भी पढ़े: UP Shocker: शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर दोस्तों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, हुए गिरफ्तार

इसके बाद लोगों ने संजय को डंडों से पीटना शुरू कर दिया जिससे वह घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और संजय को नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2022 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).