Maharashtra: लापता होने के कुछ दिनों बाद इमारत की पानी की टंकी में मिला नौ साल की बच्ची का शव
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नौ साल की बच्ची के लापता होने के दो दिन बाद उसका सड़ा-गला शव उसके घर के पास एक इमारत की पानी की टंकी से बरामद किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि भिवंडी तहसील की यह बच्ची तीन अप्रैल को लापता हो गई थी और बुधवार को उसका शव मिला.
ठाणे (महाराष्ट्र), 7 अप्रैल : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नौ साल की बच्ची के लापता होने के दो दिन बाद उसका सड़ा-गला शव उसके घर के पास एक इमारत की पानी की टंकी से बरामद किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि भिवंडी तहसील की यह बच्ची तीन अप्रैल को लापता हो गई थी और बुधवार को उसका शव मिला. भिवंडी में शांतिनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़की अपने घर से पास में अमजदिया स्कूल के पास एक किराने की दुकान से अंडे खरीदने के लिए निकली थी. हालांकि, वह घर नहीं लौटी.
उसके परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली. उसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.’’ उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची का शव मुहल्ले की एक इमारत की पानी की टंकी में मिला है. यह भी पढ़ें : CM Yogi To Perform Jalabhishek: पाकिस्तान समेत 155 देशों की नदियों के जल से रामलला का जलाभिषेक करेंगे सीएम योगी
निवासियों ने पुलिस को बताया कि बदबू आने पर उन्होंने पानी की टंकी की जांच की जहां उन्हें शव मिला, जो अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में था. उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने शव बरामद होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

