देश की खबरें | महाराष्ट्र: औरंगाबाद के पंढरपुर में आषाढ़ी एकादशी के बाद बकरीद मनाएंगे मुसलमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक गांव के मुसलमानों ने सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम करते हुए आषाढ़ एकादशी के एक दिन बाद बकरीद समारोह मनाने का फैसला किया है।
औरंगाबाद, 23 जून महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक गांव के मुसलमानों ने सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम करते हुए आषाढ़ एकादशी के एक दिन बाद बकरीद समारोह मनाने का फैसला किया है।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों ही पर्व एक साथ पड़ने के मद्देनजर स्थानीय मुसलमानों ने यह फैसला किया।
हर साल, हजारों तीर्थयात्री आषाढ़ी एकादशी पर वालुज औद्योगिक क्षेत्र के अलावा, जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर पंढरपुर में विठ्ठल मंदिर जाते हैं। यह मंदिर सोलापुर जिले के पंढरपुर के विट्ठल मंदिर से अलग है जहां लाखों भक्त आते हैं।
इस साल 29 जून को आषाढ़ एकादशी और बकरीद होने को ध्यान में रखते हुए औरंगाबाद पुलिस ने विट्ठल भक्तों और मुसलमानों से संपर्क किया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को गांव में दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच एक बैठक हुई।
एमआईडीसी वालुज पुलिस थाने के निरीक्षक अविनाश अघव द्वारा एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया के दो त्योहारों को दो अलग-अलग दिन मनाने के विचार पर इस बैठक में चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सर्वसम्मति से एकादशी के अगले दिन 30 जून को बकरीद मनाने पर सहमति जताई।
विज्ञप्ति में कहा गया, “वे पंढरपुर आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने पर भी सहमत हुए।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

