एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के मंत्री के रिश्तेदार को मादक पदार्थ मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को यहां की स्थानीय अदालत ने मादक पदार्थ के मामले में सोमवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के मंत्री के रिश्तेदार को मादक पदार्थ मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मुंबई, 18 जनवरी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को यहां की स्थानीय अदालत ने मादक पदार्थ के मामले में सोमवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

समीर को पिछले हफ्ते स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था।

मजिस्ट्रेट की अदालत ने समीर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश एनसीबी द्वारा यह कहे जाने के बाद दिया कि उसे समीर की हिरासत की अब जरूरत नहीं है।

समीर के वकील ने कहा कि इस सप्ताह वह जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे।

उल्लेखनीय है कि समीर को 13 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और अदालत ने सोमवार (18 जनवरी तक) तक उन्हें एनसीबी की हिरासत में भेजा था।

खान का नाम मामले में उस समय आया जब एजेंसी ने समीर खान और उसके द्वारा पहले गिरफ्तार एक आरोपी के बीच 20 हजार रुपये की ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी मिली।

इस मामले में ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी और रामकुमार तिवारी भी शामिल हैं। तिवारी शहर के मशहूर मुच्छड़ पानवाला शॉप का मालिक है।

एनसीबी का दावा है कि गिरफ्तार किए गए सजनानी ने गांजा का आयात किया और एजेंसी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित आरोपी के घर पर छापा मारा और 200 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).