देश की खबरें | महाराष्ट्र के मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित, कार्यभार अस्थायी रूप से कैबिनेट सहयोगी को दिया जाएगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 अगस्त महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब पाटिल चिकित्सकीय कारणों से कुछ दिनों के लिए अनुपलब्ध रहेंगे इसलिए उनके अतिरिक्त कार्यभार का जिम्मा कैबिनेट के सहयोगी जंयत पाटिल को अस्थायी रूप से दे दिया जाएगा।

राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Monsoon in Maharashtra: अगले 24 घंटे में मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी समेत इन इलाकों हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

राकांपा नेता बालासाहेब पाटिल उद्धव ठाकरे सरकार में सहयोग और विपणन विभाग का कामकाज देखते हैं।

राज्य राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल जल संसाधन विभाग के मंत्री हैं।

यह भी पढ़े | Srisailam Plant Fire: तेलंगाना स्थित श्रीशैलम हाइडल पावर प्लांट में लगी आग, 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

बालासाहेब के कार्यालय की ओर से पिछले सप्ताह जानकारी दी गई थी कि उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि बालासाहेब पांडुरंग पाटिल चिकित्सकीय कारणों से अनुपलब्ध रहेंगे इसलिए उनके विभागों का कार्यभार जयंत पाटिल को अस्थायी रूप से दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)