देश की खबरें | महाराष्ट्र: पृथक केन्द्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 13 सितबंर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक कोविड-19 पृथक-वास केन्द्र के सहायक को वहां एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नवघर पुलिस थाने के निरीक्षक संपत पाटिल ने बताया कि घटना जून की है लेकिन शनिवार को यह उस वक्त सामने आई जब युवती ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़े | पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 94,372 नए मामले सामने आए, 1,114 लोगों की मौत : 13 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि घटना उस वक्त की है जब वह मीरा रोड़ स्थित एक पृथक-वास केन्द्र में भर्ती 11 वर्षीय रिश्तेदार की देखभाल के लिए गई थी।

पुलिस के मुताबिक महिला पृथक-वास केन्द्र में अपनी 10 माह की बच्ची के साथ ही रह रही थी ताकि कोरोना वायरस संक्रमित उसके 11 साल के रिश्तेदार की देखभाल हो सके।

यह भी पढ़े | Coronavirus Recovery Rate in India: देश में कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- रिकवरी की रफ्तार तेज; रोजाना ठीक हो रहे हैं 70 हजार संक्रमित.

पाटिल ने बताया कि आरोपी गर्म पानी देने के लिए उसके कमरे में जाता था और उस दौरान उसने महिला के साथ कथित रूप से अनुचित बर्ताव किया, जिसका महिला ने विरोध किया, इस पर आरोपी ने उसकी बच्ची की हत्या करने की धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने जून के पहले हफ्ते में महिला के कमरे में उससे तीन बार दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि महिला आरोपी के डर से उस वक्त पुलिस के पास नहीं गई, शनिवार को उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)