एजेंसी न्यूज

Fake RAW Officer Arrest: खुद को रॉ अधिकारी बताकर लोगों के साथ करता था फ्रॉड, महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने खुद को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का अधिकारी बता कर लोगों को आयकर विभाग एवं सशस्त्र बलों में नौकरी दिलाने का वादा कर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Fake RAW Officer Arrest: खुद को रॉ अधिकारी बताकर लोगों के साथ करता था फ्रॉड, महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

अहमदनगर (महाराष्ट्र), 23 जून: महाराष्ट्र पुलिस ने खुद को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का अधिकारी बता कर लोगों को आयकर विभाग एवं सशस्त्र बलों में नौकरी दिलाने का वादा कर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अपना कूट नाम ‘चाणक्य’ बता रहा था.

पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी सेना के दक्षिणी कमान के सैन्य खुफिया प्रकोष्ठ की जानकारी के आधार पर की गई है. इससे पहले गुजरात से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जालसाजी के आरोपी किरण पटेल की गिरफ्तारी की गई थी जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का अधिकारी बताता था.

अधिकारियों ने बताया कि संतोष आत्माराम राठौड़ (35) को अहमदनगर में किराए के एक मकान से गिरफ्तार किया गया, जो अपनी महिला मित्र के साथ रह रहा था. Online Gaming App Fraud: ऑनलाइन गेमिंग एप्स से हो रहा फ्रॉड, बच्चे बन रहे शिकार, जानें ठगी से बचने का आसान तरीका

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से रॉ का फर्जी पहचान पत्र और आधार कार्ड मिला है. फर्जी पहचान पत्र पर ‘चाणक्य’ कूट नाम के साथ उप सचिव (आंतरिक सुरक्षा) लिखा है. सैन्य खुफिया प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को अहमदनगर के शेवगांव में खुद को रॉ एजेंट बताने वाले एक व्यक्ति के मौजूद होने की जानकारी दी थी.

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी आयकर विभाग, सशस्त्र बलों और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने में मदद करने के नाम पर पैसे एकत्र कर रहा था. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से कार्मिक विभाग का नियुक्ति पत्र भी बरामद किया गया है. आरोपी से पुलिस और सैन्य खुफिया प्रकोष्ठ के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).