देश की खबरें | महाराष्ट्र: लातूर नगर निगम प्रमुख ने गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया, कारण स्पष्ट नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में लातूर नगर निगम के आयुक्त ने बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या करने की कथित तौर पर कोशिश की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
लातूर, छह अप्रैल महाराष्ट्र में लातूर नगर निगम के आयुक्त ने बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या करने की कथित तौर पर कोशिश की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात हुई घटना के बाद नगर निगम प्रमुख बाबासाहेब मनोहरे को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
अधिकारी ने बताया कि मनोहरे ने यहां बार्शी रोड स्थित अपने आवास पर रात करीब 11.30 बजे बंदूक से कथित तौर पर अपने सिर में गोली मारी।
उन्होंने बताया कि इसके पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मनोहरे को सह्याद्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई।
अस्पताल के निदेशक डॉ. हनुमंत किनीकर ने बताया कि गोली मनोहरे के सिर के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे बहुत सारा खून बह गया।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद मनोहरे की हालत स्थिर हो गयी।
परिवार के सदस्यों के अनुसार, मनोहरे ने शनिवार को हमेशा की तरह खाना खाया और घर में सभी से बातचीत की।
सदस्यों ने बताया कि उनके (मनोहरे) कमरे में जाने के थोड़ी देर बाद उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मनोहरे ने 20 अक्टूबर 2022 को लातूर नगर निगम प्रमुख का कार्यभार संभाला था।
उन्होंने हाल ही में 27 मार्च को नगर निगम का वार्षिक बजट पेश किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)