देश की खबरें | महाराष्ट्र: कालेज परिसर में कोविड-19 केंद्र बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नगर निगम ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर में 700 बिस्तरों वाला कोविड-19 केंद्र स्थापित किया है।

ठाणे, 23 जून महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नगर निगम ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर में 700 बिस्तरों वाला कोविड-19 केंद्र स्थापित किया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना एके चंडीगढ़ में अब तक 415 मामले पाए गए: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा कि ठाणे नगर निगम ने विद्या प्रसारक मंडल (वीपीएम) की सात इमारतों के 70 कमरों में कोविड-19 मरीजों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई है। यहां पहले कक्षाएं संचालित होती थी।

इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इस कदम का विरोध किया है और शैक्षणिक संस्थानों में कोविड-19 के अस्पताल स्थापित करने के खिलाफ चेतावनी दी है।

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार का बड़ा फैसला- राज्य के मैरिज हॉल, रेस्ट्रॉन्ट और होटलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की दी इजाजत.

पार्टी के ठाणे-पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का चिकित्सा केंद्र के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए और यह करने के बजाय निगम को आयोजन हाल का अधिग्रहण करना चाहिए और बड़े अस्पतालों में ज्यादा बिस्तर की व्यवस्था करनी चाहिए।

वीपीएम के अध्यक्ष डॉ विजय बेडेकर ने भी निर्णय की आलोचना की और कहा कि शैक्षणिक संस्थानों का किसी अन्य मकसद से इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\